{"_id":"5b421c2b4f1c1b08278b53dd","slug":"181531059243-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इचकू की भी रह रहा था अवैध रूप से, वीजा हो चुका है समाप्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इचकू की भी रह रहा था अवैध रूप से, वीजा हो चुका है समाप्त
Updated Sun, 08 Jul 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इचकू भी रह रहा था अवैध रूप से, वीजा हो चुका है समाप्त
फरीदाबाद। ड्रग्स तस्करी के आरोप में रिमांड पर चल रहे नाइजीरियन इचकू इयाना का पासपोर्ट भी पुलिस ने उसके एक साथी के घर से बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद से इचकू अपने पासपोर्ट को लेकर पुलिस को बरगला रहा था। बताया जा रहा है कि इचकू का वीजा भी समाप्त हो चुका है और वह यहां अवैध रूप से रह रहा था। रिमांड के दौरान पुलिस उससे उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बृहस्पतिवार आधी रात के बाद गुरुग्राम-सूरजकुंड रोड पर गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई के दौरान घाना के नागरिक माइकल की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी नाइजीरियन ड्रग तस्कर इचकू इयाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर ले रखा है। पुलिस की माने तो रिमांड के दौरान वह पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहा। गिरफ्तारी के बाद से पुलिस उससे उसका पासपोर्ट मांग रही थी, मगर वह पुलिस को बरगला रहा था। पासपोर्ट की तलाश में पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी और शनिवार शाम को पुलिस ने उसके एक साथी के घर से उसका पासपोर्ट बरामद कर लिया। सूत्रों के अनुसार, इचकू का वीजा भी समाप्त हो चुका है और वह भी अवैध रूप से यहां रह रहा था। हालांकि, पुलिस अभी वीजा के संबंध में कुछ नहीं बोल रही है। थाना सूरजकुंड प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि इचकू का पासपोर्ट बरामद हो गया है और सोमवार को उसके वीजा की जांच करवाई जाएगी।
हिंदी जानता है इचकू, करता है अपने मतलब की बात
रिमांड के दौरान इचकू पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। पिछले करीब छह साल से यहां रह रहा इचकू हिंदी बोल व समझ लेता है। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को हिंदी में भी जवाब दे रहा है और अंग्रेजी में भी बात कर रहा है, मगर जब उसके मतलब की बात होती है, वह तभी पुलिस के सवालों का जवाब देता है, नहीं तो चुप्पी साध लेता है। विदेशी नागरिक होने के कारण पुलिस उसके साथ ज्यादा सख्ती भी नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
हर माह बदल देते थे फोन और नंबर
पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि एनसीआर में माइकल बड़े स्तर पर ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह हर माह नया फोन और नंबर लेकर पुराने को बंद कर देता था ताकि पुलिस उसको ट्रेस न कर सके। चूंकि माइकल माल की सप्लाई ऑन डिमांड करता था, इसके लिए उससे संपर्क में रहने वालों को पहले ही अपना नया नंबर बता देता था। उसके घर से बरामद एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन व नंबर इस बात की पुष्टि करते हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन में फीड नंबरों को ट्रैक करवा रही है ताकि गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं, उनका पता लगाया जा सके।
शुरू हुआ विदेशी नागरिकों का सत्यापन
माइकल और इचकू दोनों ही यहां वीजा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रह रहे थे। साथ ही वह यहां से ड्रग तस्करी में भी जुटे हुए थे। इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने शहर में रह रहे विदेशी नागरिकों का सत्यापन शुरू करवा दिया है। हालांकि, इस घटना के बाद ग्रीन फील्ड रह रहे अफ्रीकी नागरिक अचानक गायब हो गए हैं। ग्रीन फील्ड के अलावा सेक्टर-46, सेक्टर-21, ग्रेटर फरीदाबाद में भी विदेशी नागरिकों की भरमार है। पुलिस ने सभी के सत्यापन के आदेश दे दिए हैं।