{"_id":"5b3e54ac4f1c1b5d478b4baf","slug":"181530811564-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं ने किया खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं ने किया खुदकुशी का प्रयास
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं ने किया खुदकुशी का प्रयास
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को दो महिलाओं ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों ही महिलाओं को रेलवे सुरक्षा बल की सूझबूझ व तत्परता से बचा लिया गया। आरपीएफ स्टाफ ने दोनों महिलाओं को उनके परिजनों को सौंप दिया। इनमें एक महिला की उम्र 60 साल है तथा दूसरी 42 साल की। बुजुर्ग महिला तो आत्महत्या के लिए ट्रेन के इंजन के आगे आ गई थीं, जिसके चलते ट्रेन चालक को आपात ब्रेक लगाने पड़े थे, जबकि दूसरी 42 साल की महिला स्टेशन के प्लेटफार्म खड़ी होकर रो रही थी और आत्महत्या करने के लिए स्वयं को तैयार कर रही थी। दोनों महिलाएं घरेलू परेशानियों के चलते यह कदम उठा रहीं थी। दोनों महिलाएं एनआईटी की रहने वाली हैं। ब्यूरो