{"_id":"5bc5cae7bdec22693a6634ba","slug":"171539689191-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन से कूदकर व्यक्ति ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेट्रो स्टेशन से कूदकर व्यक्ति ने दी जान
Updated Tue, 16 Oct 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
नीलम-अजरौंदा स्टेशन से टोकन लिया और राजमार्ग पर लगा दी छलांग
फरीदाबाद। नीलम अजरौंदा मेट्रो स्टेशन से सोमवार को एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।
मेट्रो थाने में तैनात जांच अधिकारी एएसआई अयूब खान ने बताया कि सोमवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि नीलम-अजरौंदा मेट्रो स्टेशन से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है और उसे गंभीर हालत में सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के दौरान पता चला कि व्यक्ति टोकन लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचा और कुछ देर टहलने के बाद उसने प्लेटफार्म से नीचे राजमार्ग पर छलांग लगा दी। पुलिस मेट्रो अस्पताल पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
एएसआई खान के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 48 साल है। उसने नीले रंग की लाइनिंग वाली शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहनी है। मजबूत कद काठी के इस व्यक्ति की लंबाई करीब छह फुट है और उसने दाढ़ी रखी हुई है। पुलिस को मृतक के कपड़ों में किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे कि उसकी पहचान हो सके। ऐसे में पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे बीके सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।