{"_id":"5af84dce4f1c1bd7408b4eb0","slug":"171526222286-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गोली मार की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गोली मार की आत्महत्या
Updated Sun, 13 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर में गोली मार युवक ने की आत्महत्या
बल्लभगढ़। थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत गांव चांदपुर में शनिवार देर रात एक युवक ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से एक कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव चांदपुर निवासी नरेश पिछले साल घर छोड़कर चला गया था और फिलहाल नोएडा में रहकर किसी कंपनी में नौकरी कर रहा था। पुलिस के अनुसार नरेश शराब पीने का आदी था। पिछले साल उसकी शादी तय हो गई थी। शादी से दो महीने पहले गांव छोड़कर चला गया था। इसके चलते उसका घरवालों के साथ झगड़ा भी होता रहता था। शुक्रवार को नरेश गांव में एक शादी में शामिल होने आया था। शनिवार को भी वह गांव में ही था। पुलिस के अनुसार, रात को वह शराब पीकर आया और पड़ोस में अपने ताऊ के खाली मकान में चला गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात को उन्होंने दो गोली चलने की आवाज सुनी। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने खाली मकान में जाकर देखा तो वहां नरेश लहूलुहान पड़ा था। उसके पास ही कट्टा पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची छांयसा पुलिस ने नरेश के शव को बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार को उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।