फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   स्क्रैप कारोबारी पर कार सवार युवकों ने किया हमला, एक दबोचा

स्क्रैप कारोबारी पर कार सवार युवकों ने किया हमला, एक दबोचा

Sun, 25 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
स्क्रैप कारोबारी पर कार सवार युवकों ने किया हमला, एक दबोचा

विज्ञापन
स्क्रैप कारोबारी पर कार सवार युवकों ने किया हमला
फरीदाबाद। बाटा चौक के निकट रामनगर कालोनी में स्क्रैप का काम करने वाले एक व्यक्ति पर कार सवार युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमला कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

रामनगर कालोनी में रहने वाले बिजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कालोनी में ही स्क्रैप का काम करता है। शनिवार को वह गली में अपने दोस्त सोनू से बात कर रहा था। इसी दौरान वहां पर पड़ोस में कबाड़े का काम करने वाला पिंका अपने साथ लाला, मनीष, राहुल, कुनकुन, नंदू व पिंकू के साथ स्विफ्ट कार में आया और उस पर हमला बोल दिया। पिटाई से बचने के लिए बिजेंद्र अपने घर की ओर भाग निकला। आरोप है कि पिंका और लाला भी घर के अंदर आ गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। बाद में भाग रहे एक युवक राहुल को मोहल्ले के लोगों ने धर दबोचा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed