फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान चली गोली युवक को लगी

दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान चली गोली युवक को लगी

Tue, 05 Mar 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान चली गोली युवक को लगी
दो पक्षों में हुए झगड़े में चली गोली युवक को लगी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। थाना छांयसा अंतर्गत गांव मौजपुर सोमवार रात दो पक्षों के हुए झगड़े के दौरान चली गोली छत पर खड़े युवक की छाती में जा लगी। उसे गंभीर हालत में सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना छांयसा पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। झगड़े में भी कई लोग घायल हुए हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।
गांव मौजपुर सोमवार रात घर में लघुशंका करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और पथराव हुआ। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। यह गोली घर की छत पर खड़े 25 वर्षीय हेमराज की छाती में जा लगी। इससे वह लहूलुहान हो गया। गोली चलने और युवक के घायल होने की खबर लगते ही हमलावर फरार हो गए। घायल हेमराज को परिजनों ने सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के भाई अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई को जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई है। पुलिस ने इस मामले में रघुवीर, धीरज, पवन, हिटलर और भीम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दोनों पक्षों के बीच झगड़े के दौरान 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। जांच अधिकारी एएसआई भगत सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए पथराव में घायल अस्पताल में भर्ती है। इस बारे में अभी उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed