फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   स्कूटी छोड़ने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा हवलदार गिरफ्तार

स्कूटी छोड़ने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा हवलदार गिरफ्तार

Mon, 03 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी छोड़ने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा हवलदार गिरफ्तार
स्कूटी छोड़ने की एवज में 10 हजार रिश्वत ले रहा हवलदार गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। शराब तस्कर की स्कूटी छोड़ने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे पल्ला थाने में तैनात हवलदार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस थाना पुलिस ने आरोपी हवलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस थाने में तैनात निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को पल्ला थाने में तैनात हवलदार चंद्रपाल से स्कूटी पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए सेक्टर-86 निवासी वरुण को पकड़ा था। पुलिस ने वरुण के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर दी थी। अब वरुण थाने में खड़ी अपनी स्कूटी लेने के लिए चक्कर काट रहा था। हवलदार चंद्रपाल से स्कूटी छोड़ने की एवज में उससे 10 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत वरुण ने विजिलेंस में कर दी।
विज्ञापन

हवलदार चंद्रपाल को रंगे हाथों पकड़ने के लिए निरीक्षक ईश्वर सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। नायब तहसीलदार बड़खल यशवंत सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। विजिलेंस टीम ने पाउडर लगे नोट वरुण को दे उसे हवलदार को देने के लिए भेजा। सोमवार शाम को वरुण ने हवलदार चंद्रपाल को रुपये दिए और उसके बाद विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। विजिलेंस टीम ने छापा मार चंद्रपाल से नोट बरामद कर उसके हाथ धुलवाए तो पानी का रंग लाल हो गया। निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि चंद्रपाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed