फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अपहरण कर नकदी लूटी, 7 हजार पेटीएम करवाए

अपहरण कर नकदी लूटी, 7 हजार पेटीएम करवाए

Mon, 10 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
अपहरण कर नकदी लूटी, 7 हजार पेटीएम करवाए
अपहरण कर नकदी लूटी, 7 हजार पेटीएम करवाए
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-37 में रास्ता पूछने के बहाने कार सवार तीन बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया और उससे 1500 रुपये लूट लिए और पेटीएम से नौ हजार रुपये स्थानांतरित करवा लिए। पीड़ित के साथ लूटपाट करने के बाद बदमाश उसे कार से उतार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सेक्टर-37 थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-37 निवासी भाविक गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात को अपने चचेरे भाई के घर से टैक्सी में घर लौट रहा था। आधी रात के बाद करीब 1 बजे टैक्सी ने उन्हें घर से थोड़ी दूर छोड़ा। वह चौराहे से पैदल-पैदल घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने उससे हुडा मार्केट का रास्ता पूछा। भाविक जैसे ही उन्हें रास्ता बताने लगा तो उन युवकों ने उसे कार में अंदर खींच लिया। भाविक ने बताया कि बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उससे रुपये मांगे। उसकी जेब में 15 सौ रुपये पड़े थे, जिसे उसने बदमाशों को दे दिया। बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस दौरान एक युवक उनके मोबाइल को चेक करने लगा तो उसमें पेटीएम एप था। इस पर उस युवक ने भाविक को रुपये पेटीएम करने को कहा।
विज्ञापन

बदमाशों ने भाविक से अपने पेटीएम अकाउंट में नौ हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन लौटा दिया और कार से नीचे उतारकर जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भाविक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात को ही नाकेबंदी करवा दी थी, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार पीड़ित कार का नंबर नहीं नोट कर पाया। हालांकि पुलिस घटनास्थल के आसपास दुकानों व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर आरोपियों की कार का नंबर ढूंढने में लगी है। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed