फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कलयुगी पिता बना रहा था बेटी को हवस का शिकार

कलयुगी पिता बना रहा था बेटी को हवस का शिकार

Fri, 01 Jun 2018 06:39 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
कलयुगी पिता बना रहा था बेटी को हवस का शिकार
छह साल से पिता कर रहा था दुष्कर्म
विज्ञापन


बल्लभगढ़। सेक्टर-सात थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दसवीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता पिछले कई सालों से उसके साथ गलत काम कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। अब जब वह तंग आ गई तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई, जिस पर महिला बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

16 वर्षीय पीड़ित किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता पिछले करीब छह साल से उसके साथ गलत काम कर रहा था। जब भी उसकी मां और परिवार के बाकी लोग घर से बाहर होते थे तो वह उसे अपना शिकार बना लेता था। गत 25 मई को भी उसने किशोरी के साथ गलत काम किया था। इससे वह दुखी हो गई थी। उसने बुधवार को अपनी मां को सारी बात बताई, जिसे सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला बेटी को लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाकर उसकी शिकायत पर बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर लिया और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed