{"_id":"59872c9a4f1c1b8d598b49b5","slug":"151502031002-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दुकानदार को घायल कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दुकानदार को घायल कर लूटा
Updated Sun, 06 Aug 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुकानदार को घायल कर लूटा
बल्लभगढ़। अटाली गांव निवासी वसीम की शहर पुलिस चौकी के पास कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार की शाम छोटे भाई के साथ वसीम दुकान पर बैठे थे। इस दौरान दयालपुर गांव में रहने वाले मंजीत और जगदीश दुकान में आ गए। मंजीत ने आते ही लोहे के पंच से उसकी नाक पर वार कर दिया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। मंजीत ने कैशबॉक्स मेें रखे 14,600 रुपये निकाल लिए। रुपये लूट कर दोनों भागने लगे। वसीम के भाई ने दौड़ाकर जगदीश को दबोचने का प्रयास किया। जगदीश ने उसे भी वार कर घायल कर दिया। इस दौरान आस पास के दुकानदार भी आ गए और जगदीश को पकड़ लिया गया। पूछताछ में जगदीश ने भागने वाले साथी का नाम मंजीत बताया। एसएचओ ने बताया कि मंजीत की तलाश की जा रही है। ब्यूरो