फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2019 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। हिसार से यहां नकली नोटों की डिलीवरी देने आए एक युवक को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2-2 हजार रुपये के नकली नोटों के रूप में एक लाख रुपये बरामद किए हैं। इससे पहले आरोपी तीन लाख रुपये के नकली नोट एनसीआर में खपा चुका है। आरोपी पश्चिम बंगाल से नकली नोट लेकर आता था और उन्हें यहां चलाता था। पुलिस ने मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस बुधवार को उसे पश्चिम बंगाल लेकर जाएगी।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी एसआई सुमेर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक बदमाश नकली नोटों की खेप लेकर उसकी डिलीवरी देने के लिए बदरपुर बॉर्डर आएगा। सूचना के आधार पर सोमवार शाम को पुलिस टीम ने बदरपुर बॉर्डर के पास जाल बिछाया और हिसार निवासी कुलदीप नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को कुलदीप के पास से 2000-2000 रुपये के नकली नोटों के रूप में एक लाख रुपये मिले। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


40 हजार में लाता है एक लाख रुपये के नकली नोट
क्राइम ब्रांच प्रभारी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से नकली नोटों की खेप लेकर आता है और उन्हें यहां खपाता है। कुछ तो वह शराब के ठेके, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुटकर में चलाता है और कुछ आगे सप्लाई कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खपा चुका है तीन लाख के नकली नोट
क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि कुलदीप अब तक पश्चिम बंगाल से तीन बार में चार लाख रुपये के नकली नोट लेकर आ चुका है। इनमें से अब तक वह तीन लाख रुपये एनसीआर में खपा चुका है, जबकि एक लाख रुपये के साथ पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नकली नोट किसे देने थे, इस बारे में पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। फिलहाल, पुलिस उसे पश्चिम बंगाल ले जाकर नकली नोटों के सरगना तक पहुंचने की जुगत में है। बुधवार को पुलिस उसे पश्चिम बंगाल लेकर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed