{"_id":"5bf03d27bdec22698a47180c","slug":"141542470951-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी मंगा लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी मंगा लूटी
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी मंगा लूटी
बल्लभगढ़। टेस्ट ड्राइव के बहाने छह युवक गाड़ी चालक से मारपीट कर डस्टर गाड़ी छीनकर ले गए। गाड़ी दिल्ली के एक शोरूम से टेस्ट ड्राइव के लिए सेक्टर-तीन मंगाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांधी कॉलोनी निवासी विक्रम वर्मा ओखला दिल्ली स्थित एक कार के शो रूम में काम करते हैं। उनके पास शुक्रवार को फरीदाबाद से एक फोन आया उन्हें गाड़ी खरीदनी है। फोन करने वाले ने उन्हें डस्टर कार लेकर सेक्टर-3 बुलाया। वहां पहुंचने पर विक्रम के साथ कार में व्यक्ति बैठ गया। कार में बैठना वाला आदमी उसे तिगांव रोड स्थित सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि केजीपी पर गांव मौजपुर के पास उन्हें चार युवक मिले। टेस्ट ड्राइव ले रहे व्यक्ति ने उनके साथ मिलकर विक्रम को पीटा और कार छीन कर फरार हो गए। विक्रम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में एक सोनेश भाटी है, जो उसका पुराना ग्राहक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो