{"_id":"5bcdbb6bbdec2267b36ab54e","slug":"141540209515-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखारों से परेशान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखारों से परेशान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पिया
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूदखोरों से परेशान व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पीया
फरीदाबाद। सूदखोरों से परेशान एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे गंभीर हालत में बीके सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, परिजनों ने पुलिस पर पीड़ित के गलत बयान दर्ज करने का आरोप लगाया है।
डबुआ कॉलोनी निवासी सीता राम ने करीब 15 साल पहले टीकाराम नामक व्यक्ति से 5 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसकी एवज में वह हर माह 20 हजार रुपये ब्याज चुका रहा था। सीता राम के छोटे भाई सुनील ने बताया कि कुछ समय पहले सीता राम ने टीका राम से कहा कि वह 5 लाख के बदले में काफी पैसे दे चुका है और अब उसके पास पैसे नहीं है, मगर टीकाराम नहीं माना। इसकी शिकायत उसने डबुआ थाने, सीपी ऑफिस और सीएम विंडो पर भी की, मगर कहीं से कोई समाधान नहीं निकला। टीकाराम लगातार सीता राम पर पैसे देने के लिए दबाव बना रहा था।
सोमवार सुबह परेशान सीता राम ने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
सीता राम के भाई सुनील ने बताया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं सोमवार को बयान लेने आए पुलिसकर्मी ने भी उनके अनुरूप बयान नहीं लिखे। इसको लेकर पीड़ित के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि वे सीता राम को सीपी आफिस लेकर जाएंगे, मगर बाद में वे उसे सीधे सफदरजंग अस्पताल लेकर चले गए। थाना डबुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है।