फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार

युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार

Mon, 14 Jan 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार
युवती को बहला फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र से किशोरी को बहला फुसलाकर लेकर गए युवक को पुलिस ने बाटा चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने किशोरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी मदनलाल ने बताया कि अवधेश नाम का युवक पिछले दिनों अपने पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। उसे सोमवार को बाटा चौक के पास से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने युवक पर आरोप लगाया है कि वह उसे डरा धमकाकर काफी दिनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान वह उसे अमेठी, उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव भी लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed