फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसी

महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसी

Sat, 09 Jun 2018 06:19 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसी

विज्ञापन
महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में दीवार पर पानी का छिड़काव कर रही महिला की तरफ किसी ने ज्वलनशील पदार्थ से भरी प्लास्टिक की बोतल फेंक दी। इसके छींटे महिला के शरीर पर पड़े, जिससे वह करीब पांच फीसदी तक झुलस गई। महिला को इलाज के लिए पहले बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। तेजाब किसने और क्यों डाला, इस बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ यहां एक कॉलोनी में रहती है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उन्होंने अपने प्लॉट की चारदीवारी करवाई है। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह चारदीवारी की तराई कर रही थी। इसी दौरान अचानक उनके पास प्लास्टिक की एक छोटी सी बोतल आकर गिरी। बोतल के गिरते ही उसमें भरे तरल पदार्थ के छींटे महिला के पेट पर पड़े। इससे उसे जलन होने लगी और वह चिल्लाने लगी।
विज्ञापन

उसकी आवाज सुनकर उसका पति भी वहां आ गया। उन्होंने पड़ोस में वर्कशाप चलाने वाले एक व्यक्ति की मदद से अपनी पत्नी को बीके अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे प्राथमिक उपचार देकर सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का शोर सुनकर जमा हुए आसपास के लोगों ने वहां से किसी को भागते हुए नहीं देखा। ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि किसने और क्यों महिला के पास ज्वलनशील पदार्थ की बोतल फेंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed