फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   फायरिंग कर बदमाशों ने कारोबारी से पांच लाख रुपये लूटे

फायरिंग कर बदमाशों ने कारोबारी से पांच लाख रुपये लूटे

Tue, 08 May 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग कर बदमाशों ने कारोबारी से पांच लाख रुपये लूटे
फायरिंग कर बदमाशों ने कारोबारी से पांच लाख रुपये लूटे
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-21ए में मंगलवार रात मोटरसाइकिल सवार दो हथियारबंद बदमाश एक कारोबारी से पांच लाख रुपये व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। इस दौरान कारोबारी की पत्नी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली महिला के पास से निकल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना एनआईटी पुलिस व क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद कर लिया है।
सेक्टर-21ए निवासी मनप्रीत सिंह की एनआईटी एक में केबल वायर का कारोबार है। मंगलवार रात करीब 8.30 बजे वह अपनी दुकान बढ़ाकर घर पहुंचे और कार गेट पर लगा दी। मनप्रीत सिंह अपनी कार से उतरे और पिछली सीट पर रखे तीन बैग निकालकर जैसे ही घर के अंदर जाने लगी, वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके पेट पर पिस्तौल लगा दी। युवकों ने उन्हें चुप रहने को कहा और उनके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में उनकी दुकान का दिनभर का कैश लगभग पांच लाख रुपये व अन्य सामान था। इसी दौरान मनप्रीत सिंह की पत्नी ज्योति भी बाहर आ गई। मनप्रीत के अनुसार उन्होंने पहले ही अपनी पत्नी को फोन कर बाहर आने के लिए कह रखा था ताकि वे उनके साथ सामान लेकर अंदर चले। महिला ने उन बदमाशों को देखा तो उन्हें रोकने का प्रयास किया, इस पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गनीमत रही की महिला को गोली नहीं लगी और उनके पास से निकल गई। इस दौरान दोनों बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना एनआईटी प्रभारी सुभाष कुमार सहित क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


100 नंबर पर करते रहे कॉल नहीं उठा फोन
सेक्टर-21ए निवासी सुभाष शर्मा ने बताया कि मनप्रीत सिंह उनके घर के सामने रहते हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर वे बाहर पहुंचे तो उन्हें सारी घटना के बारे में पता चला। इस पर उन्होंने 8.40 मिनट से 8.50 मिनट तक लगातार 10 मिनट तक पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया, मगर वहां किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके लिए उन्होंने पुलिस आयुक्त को भी फोन मिलाया, मगर वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। अंत में उन्होंने थाना एनआईटी प्रभारी को घटना की सूचना दी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे और उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीमें भी पहुंची। मगर तब तक बदमाश कहां से कहां पहुंच गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है कारोबारी के साथ लूट
मनप्रीत सिंह के पड़ोसी सुभाष शर्मा के अनुसार कारोबारी के साथ वर्ष 2011 में भी हुई थी। उस दौरान भी बदमाश उनसे करीब 5.50 लाख रुपये लूट कर ले गए थे। तब आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। कारोबारी के साथ दूसरी बार वारदात होने के कारण पुलिस पिछली वारदात में पकड़े गए आरोपियों का रिकार्ड भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed