{"_id":"5adc91274f1c1b340a8b5d69","slug":"131524404519-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों से भीख मंगवाने पर पिता पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चों से भीख मंगवाने पर पिता पर केस दर्ज
Updated Sun, 22 Apr 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बच्चों से भीख मंगवाने पर पिता पर केस दर्ज
बल्लभगढ़। अंबेडकर चौक के पास शनिवार शाम लोगों को रोक कर भीख मांग रहे तीन बच्चों को पुलिस ने संरक्षण में ले चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया। बच्चों ने बताया कि उनका पिता ही भीख मंगवाता है, इस पर पुलिस ने पिता के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। पुलिस आरोपी पिता की तलाश कर रही है।
एसएचओ सिटी थाना इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि शनिवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि तीन बच्चे अंबेडकर चौक पर भीख मांग रहे हैं। उन्होंने एसआई राम अवतार को मामले की जांच के लिए भेजा। चौक पर आठ, नौ और ग्यारह वर्ष उम्र के तीन सगे भाई लोगों को रोक कर भीख मांग रहे थे। एसआई ने तीनों को संरक्षण में ले लिया। बच्चों ने अपना नाम पते के अलावा जानकारी दी कि पिता ही भीख मंगवाता है। जो भी पैसे भीख में मिलते हैं पिता रख लेता है। उनके अलावा इसमें दो लोग और शामिल हैं। तीनों बच्चों को सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया गया। बच्चों के बयान दर्ज कर पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पिता सहित तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।