{"_id":"5aafeee24f1c1b90778b66e2","slug":"131521479394-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को मिला सात पेज का सुसाइड नोट, मगर स्पष्ट नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को मिला सात पेज का सुसाइड नोट, मगर स्पष्ट नहीं
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी लगाने वाले युवक को मिला सात पेज का सुसाइड नोट
फरीदाबाद। बड़खल पर्यटन केंद्र के मयूर होटल के पास पानी की टंकी से लटककर फांसी लगाने वाला युवक सात पेज का सुसाइड नोट छोड़ गया है। उसमें उसने अपने दो साथियों कमल और अक्षय के नाम लिखे हैं, मगर सुसाइड नोट में यह साफ नहीं है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की और उसमें उन दोनों युवकों का क्या हाथ है। सुसाइड नोट के आधार पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में दो अलग-अलग लिखाई हैं, ऐसे में उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यूपी के अलीगढ़ के गांव बलीपुर निवासी प्रवीण (25) दिल्ली में किराए पर रहकर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी बुआ का बेटा कुशल पर्वतीय कॉलोनी में रहता है। कुशल ने बताया प्रवीण रविवार सुबह उनके पास आया था। दिन में वह उसके पास ही रुका। शाम को वह घूमने की कहकर निकल गया। कुछ देर बाद उसने ओवरहेड टंकी के ऊपर चढ़कर गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने टंकी पर उसे लटके देखा तो पुलिस को सूचित किया। टंकी से नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उसकी जेब से मिले कागजों से मृतक के फुफेरे भाई कुशल तक पहुंची और उसे सूचित किया। सोमवार को प्रवीण के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि मृतक की बुआ के लड़के कुशल ने उन्हें सात पेज का सुसाइड नोट सौंपा है। इसमें कुछ साथियों पर ही परेशान करने और पढ़ाई न करने देने जैसी बात लिखी गई है। हालांकि सुसाइड नोट में लिखाई अलग-अलग नजर आ रही है। मधुबन स्थित लैब से इसकी लिखाई की जांच कराएंगे। इसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।