{"_id":"5cb33e00bdec221420475c59","slug":"121555250688-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बदल खाते से 40 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्ड बदल खाते से 40 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 निवासी अनिमेश को एटीएम कार्ड बदल गैग के लोगों ने शिकार बना उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। अनिमेश के मुताबिक, शनिवार सुबह उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत थी। वह एक बैंक के सेक्टर-8 स्थित एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे। एटीएम बूथ में पहले से दो लोग मौजूद थे। उन्होंने मशीन में कार्ड डालकर पिन नंबर आदि अंकित किए, लेकिन नकदी नहीं निकली। पहले से मौजूद व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनसे कार्ड लेकर मशीन में डाला और पिन नंबर आदि पूछ कर अंकित किया। रुपये नहीं निकले तो वह युवक मशीन खराब होने की बात कह उन्हें कार्ड वापस कर तेजी से बाहर निकल गया। वह दूसरे एटीएम की ओर जाने लगे। इस दौरान उनके फोन पर खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। उन्होंने गौर किया तो पाया कि एटीएम कार्ड किसी दूसरे का है। उन्होंने तुरंत ही बैंक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक करवाया। एसएचओ सेक्टर 7 ने बताया कि केस दर्ज कर ठग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।