{"_id":"5b251b264f1c1bfa6e8b8440","slug":"121529158438-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टे के साथ सेल्फी ले फेसबुक पर डाली फोटो, पुलिस ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कट्टे के साथ सेल्फी ले फेसबुक पर डाली फोटो, पुलिस ने धरा
Updated Sat, 16 Jun 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कट्टे के साथ सेल्फी ले फेसबुक पर डाली फोटो, गिरफ्तार
फरीदाबाद। पुलिस की अपराध जांच शाखा बड़खल ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनसे कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से एक युवक ने तो कट्टे के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर डाल दी थी। पुलिस ने उसकी फेसबुक प्रोफाइल खंगाली और उसका पता हासिल कर उसको दबोच लिया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें किसी ने एक युवक का फोटो भेजा, जोकि उसने कट्टे के साथ खिंचवाकर फेसबुक पर डाल रखा था। युवक की फेसबुक प्रोफाइल खंगाली गई तो उसकी पहचान पर्वतीया कॉलोनी निवासी सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे कट्टा भी बरामद कर लिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से कट्टा खरीदकर लाया था और पिछले दिनों हवाबाजी के लिए कट्टे के साथ अपनी सेल्फी ली थी। इस फोटो को फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट्स पर डाल दिया।
एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच बड़खल पुलिस ने एनआईटी थाना क्षेत्र से अनिल को गिरफ्तार कर उससे कट्टा बरामद किया है। इसके अलावा सेक्टर-55 क्षेत्र से विकास नाम के युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से भी कट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले झगड़ा होने पर विकास के भाई विक्रम ने उसकी पिटाई कर दी थी। उसे डराने के लिए वह कट्टा लेकर आया था। 11 जून को उसने सेक्टर-55 क्षेत्र में हवाई फायर भी किया था। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
112 पेटी शराब पकड़ी
फरीदाबाद। थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत नवीन नगर चौकी पुलिस ने अवैध रूप से शराब तस्करी कर ले जा रहे देसी शराब की 112 पेटी बरामद की हैं। चौकी प्रभारी एसआई विजयपाल ने बताया कि शराब तस्कर जयबीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से शराब बरामद की गई है। वह एक कार में शराब की पेटियां रखकर ले जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।