{"_id":"5b1425974f1c1bf86e8b61af","slug":"121528046999-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में आई युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी की तलाश में आई युवती से दुष्कर्म
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी की तलाश में आई युवती से दुष्कर्म
फरीदाबाद। नौकरी की तलाश में दिल्ली से आई एक युवती को सेक्टर-तीन निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी दिलवाने का झांसा दे दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने बल्लभगढ़ महिला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
दिल्ली निवासी 21 वर्षीया पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कुछ समय से वह नौकरी की तलाश में जुटी हुई थी। नौकरी के सिलसिले में बृहस्पतिवार को वह सेक्टर 12 स्थित एक मॉल में आई थी। यहां उसकी मुलाकात सेक्टर तीन निवासी प्रवीण बंसल से हुई। प्रवीण ने युवती को नौकरी का झांसा दिया और उसे सेक्टर तीन स्थित अपने कार्यालय में ले गया। आरोप है कि कार्यालय में पहुंचने पर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। शनिवार को पीड़िता महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी इंदू बाला ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।