फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   घर से भागे चार बच्चों को आरपीएफ ने फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस से बरामद किया

घर से भागे चार बच्चों को आरपीएफ ने फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस से बरामद किया

Mon, 26 Mar 2018 08:19 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
घर से भागे चार बच्चों को आरपीएफ ने फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस से बरामद किया

विज्ञापन
मुंबई से भागे चार बच्चों को आरपीएफ ने फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस से बरामद किया
फरीदाबाद। गुटखा खाने पर मां के पीटने से नाराज एक बच्चा अपने छोटे भाई व दोस्तों के साथ घर से निकल गया। घर से भागे चार बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस से बरामद किया गया है। चारों बच्चे मुंबई के आनंद नगर के रहने वाले हैं। आरपीएफ ने इस बारे में आरपीएफ कंट्रोल रूम के अलावा मुंबई के ओशीवाड़ा पुलिस थाने व बच्चों के अभिभावकों को भी दे दी है। फिलहाल चारों बच्चों को चाइलड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया गया है।
आरपीएफ थाना प्रभारी मुकेश कुमार को मुंबई के ओशीवाड़ा थाना प्रभारी ने मुंबई के आनंद नगर निवासी अमन जायसवाल, जसवीर, शिवम और सुमित के घर से भागने की सूचना दी थी। बच्चों की पहचान के लिए उन्होंने मुकेश कुमार को चारों बच्चों का फोटो भी व्हाट्सएप कर दिया और उन्हें बताया कि चारों फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं। मुंबई पुलिस की सूचना के आधार पर आरपीएफ थाना प्रभारी ने फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही अपनी टीम को अलर्ट कर दिया। फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस दोपहर करीब 11.45 बजे फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस पर पुलिस ने ट्रेन में सर्च शुरू कर दिया। इस दौरान अनारक्षित डिब्बे में बैठे बच्चों पर एक जवान की नजर पड़ गई। आरपीएफ ने चारों को ट्रेन से उतार लिया और आरपीएफ थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुमित की मां ने दो दिन पूर्व गुटखा खाने पर पिटाई कर थी, जिससे नाराज होकर वह अपने छोटे भाई शिवम और दोस्तों जसवीर व अमन जायसवाल के साथ शनिवार सुबह फिरोजपुर जनता में पंजाब जाने के लिए सवार हुआ था। आरपीएफ थाना प्रभारी के अनुसार चारों की उम्र 11 से 14 साल के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed