फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 24 लाख रुपये

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 24 लाख रुपये

Mon, 25 Mar 2019 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 24 लाख रुपये
चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े 24 लाख रुपये
विज्ञापन


फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता में 24 लाख रुपये लेकर जा रहे चार लोगों को थाना सारन पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पुलिस ने रात को ही आला अधिकारियों व आयकर विभाग को सूचना दे दी। आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
थाना सारन प्रभारी विनित कुमार ने बताया कि रविवार को रात्रि चेकिंग के दौरान प्याली चौक पर वे अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर चेक किया तो उसमें बैग मिला। पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि उसमें उनके व्यापार संबंधी दस्तावेज रखे हैं। पुलिस ने बैग चेक किया तो उसमें नोटों के बड़ल थे। पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम अनुज गोयल और राजीव उर्फ रवि चौहान बताया। इनके दो दोस्त भी कार में मौजूद थे। युवकों ने बताया कि वे व्यापारी हैं और कोट पुतली, बहरौड़ से पैमेंट लेकर आ रहे हैं। इस दौरान युवक बार-बार ब्यान बदल रहे थे। इस पर थाना प्रभारी ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार, डीसीपी विक्रम कपूर को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

रात को ही निर्वाचन आयोग के फ्लाइंग टीम और आयकर विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने वीडियोग्राफी कर नोटों के बैग को सील कर दिया। मौके पर पहुंची आयकर विभाग व फ्लाइंग टीम के आने के बाद ही बैग खोला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आयकर विभाग की टीम दिनभर मामले की जांच में जुटी रही। आयकर विभाग की टीम ने क्या कार्रवाई की, इस बारे में उन्हें सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed