फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पिकअप चालक की गोलियां मारकर हत्या

पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Jan 2019 08:37 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 19 Jan 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
पिकअप चालक की गोलियां मारकर हत्या
गोली
एनआईटी-चार स्थित भूजल भवन के पास खाली मैदान में एक पिकअप गाड़ी के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को कमर से नीचे चार गोलियां मारी गई हैं। अभी हत्यारों और हत्या के कारणों का पता नहीं चल सकता है। थाना एसजीएम नगर पुलिस टीम के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुटी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कैलाश नगर, पलवल निवासी लक्ष्मण शर्मा (42) पिकअप चलाता था और यहां एनआईटी में अपनी गाड़ी खड़ी करता था। शुक्रवार शाम को लक्ष्मण कहीं डीजे का सामान उतारने गया था। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। रात को एसजीएम नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि भूजल भवन के पास एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है और उसके चालक को गंभीर हालत में एस्कॉट्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि चालक की मौत हो चुकी है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना का ही मामला मान रही थी। मगर अस्पताल में शव की जांच के दौरान पता चला कि लक्ष्मण को जांघ व आसपास गोलियां मारी गई हैं, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने हत्या के कोण से मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल पर जांच की गई तो पिकअप गाड़ी में भी खून मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लक्ष्मण को गाड़ी के अंदर ही गोलियां मारी गई हैं, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर एनआईटी चार स्थित केंद्र सरकार के एक कार्यालय की दीवार से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण उसके बाद गाड़ी से उतरकर सड़क की तरफ भागा होगा, मगर करीब 100 मीटर आगे जाकर वह बेहोश होकर गिर गया। इस पर वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह क्राइम ब्रांच के अलावा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना एसजीएम नगर प्रभारी इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि लक्ष्मण को चार गोलियां मारी गई हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed