{"_id":"5beec266bdec22699d5adada","slug":"11542373990-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को धक्का दे चेन और कंगन छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को धक्का दे चेन और कंगन छीन ले गए बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 16 Nov 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। मंदिर जा रही एक महिला को धक्का देकर स्कूटी सवार दो बदमाश सोने की चेन और कंगन छीन कर ले गए। बदमाशों ने महिला को पता पूछने के बहाने रोका था। धक्का लगने से सड़क पर गिरी महिला ने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग आ गए, मगर तब तक बदमाश वहां से रफूचक्कर हो गए। थाना एनआईटी पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की स्कूटी का नंबर तलाशने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
सेक्टर-21बी निवासी उमा आहूजा बृहस्पतिवार सुबह घर से मंदिर जाने के लिए निकली थीं। उमा आहूजा के अनुसार जब वह रेयान स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से स्कूटी पर सवार दो लोग उनके पास आए। दोनों युवकों ने उनसे रेयान स्कूल के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि वह स्कूल के पास ही खड़े हैं। इस दौरान स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने उमा आहूजा को धक्का मारा, जिससे वह नीचे गिर गईं। इस पर उस युवक ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और हाथ से कंगन उतार लिया।
विज्ञापन
महिला को चिल्लाता देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आते देख दोनों युवक स्कूटी पर बैठकर फरार हो गए। इस दौरान कोई उनकी स्कूटी का नंबर नोट नहीं कर पाया। महिला ने घटना के बारे में परिजनों को सूचित किया और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। महिला की शिकायत पर थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उम्मीद है कि बदमाशों की स्कूटी का नंबर कहीं मिल जाए। इस पर उन्हें पकड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन