फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अरिंदम हत्याकांड : विश्वास पांडे का पासपोर्ट बरामद करने के लिए चंडीगढ़ जाएगी पुलिस

अरिंदम हत्याकांड : विश्वास पांडे का पासपोर्ट बरामद करने के लिए चंडीगढ़ जाएगी पुलिस

Tue, 13 Nov 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
अरिंदम हत्याकांड : विश्वास पांडे का पासपोर्ट बरामद करने के लिए चंडीगढ़ जाएगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला

टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधक अरिंदम पाल के हत्या आरोपी विश्वास पांडे का पासपोर्ट बरामद करने पुलिस उसे चंडीगढ़ लेकर जाएगी। उसे हथियार उपलब्ध करवाने वाले की तलाश में प्रयागराज (इलाहाबाद) गई पुलिस खाली हाथ लौट आई है। उसने जिससे पिस्तौल व कारतूस खरीदे थे, उसके बारे में उसे कोई खास जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद टाटा स्टील के अधिकारियों के अदालत के समक्ष गोपनीय बयान दर्ज करवाने की तैयारी में जुटी है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने टाटा स्टील के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


बाटा चौक के पास स्थित टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट में कार्यरत वरिष्ठ प्रबंधक अरिंदम पाल की निष्कासित कर्मचारी विश्वास पांडे ने 9 नवंबर को ऑफिस में ही गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विश्वास पांडे को शनिवार रात को सैनिक कॉलोनी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान विश्वास ने पुलिस को बताया कि उसे नौकरी से निकलवाने का षड्यंत्र रचने वाले तीन और अधिकारी उसके निशाने पर थे। उनकी हत्या के लिए उसने प्रयागराज (इलाहाबाद) से 90 हजार रुपये में पिस्तौल और 25 कारतूस खरीदे थे। पुलिस विश्वास को हथियार उपलब्ध करवाने वाले की तलाश में इलाहाबाद ले गई थी, मगर वहां कोई सुराग नहीं मिला।

विदेश भागने की तैयारी में था आरोपी
जांच अधिकारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि हत्या के बाद विश्वास विदेश भागने की तैयारी में था। उसे सिंगापुर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी मिल गई थी और उसने वीजा लगवाने के लिए अपना पासपोर्ट चंडीगढ़ स्थित एक वीजा लगवाने वाली कंपनी में जमा करवा रखा था। पुलिस उसे चंडीगढ़ ले जाकर उसका पासपोर्ट जब्त करेगी। इसके अलावा मंगलवार को टाटा स्टील के कई अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों के अदालत के समक्ष गोपनीय बयान दर्ज करवाने की भी तैयारी में है।


शातिर है विश्वास पांडे
पूछताछ के दौरान विश्वास पांडे ने पुलिस को बताया कि हथियार लेने के लिए उसने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कई लोगों से संपर्क किया। इस दौरान एक युवक से उसकी पिस्तौल और कारतूस दिलवाने की बात हो गई। उस युवक ने किसी को फोन कर सुभाष चौक पर विश्वास से पैसे लेकर हथियार देने की बात कही थी। विश्वास पांडे ने पुलिस को बताया कि उसने किसी अनजान व्यक्ति से पिस्तौल और कारतूस खरीदे हैं। इन्हें वह किसी अंजान व्यक्ति को ही बेचने की भी फिराक में था। इससे पुलिस हथियार बरामद नहीं कर पाती। ऐसे में पुलिस उसके शातिराना दिमाग को लेकर भी काफी हैरान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed