फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हनीट्रैप में फंसा कर युवक से दस हजार छीने

हनीट्रैप में फंसा कर युवक से दस हजार छीने

Sun, 11 Nov 2018 07:48 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
हनीट्रैप में फंसा कर युवक से दस हजार छीने

विज्ञापन
हनीट्रैप में फंसा कर युवक से दस हजार छीने

फरीदाबाद। सोशल साइट्स पर दोस्त बनी युवती ने दिवाली पर मस्ती करने के लिए युवक को बुला लिया और बंधक बना लिया। दोस्त के साथ मिलकर पिटाई की और दस हजार रुपये भी छीन लिए। युवक के कुछ अवांछित फोटो खींच लिए और दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये की मांग की। दस हजार रुपये गंवाने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले की जांच सीआईए सेक्टर-30 को सौंपी गई है।

पलवल निवासी महावीर की सोशल साइट पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। खुद को डबुआ कॉलोनी निवासी बताने वाली युवती ने महावीर को फोन कर दिवाली पर मस्ती करने के लिए अपने घर बुलाया था। दिवाली के दिन महावीर सुबह 11 बजे युवती के घर पहुंच गया। आरोप है कि युवती और उसके साथी शैलेंद्र ने महावीर को बंधक बना लिया। दोनों ने रॉड और लाठी डंडों से उसकी पिटाई की और जबरन कपड़े उतरवा लिए। कपड़ों में रखे दस हजार रुपये भी छीन लिए। निर्वस्त्र करने के बाद दोनों ने महावीर की कुछ अवांछित फोटो खींचीं। इसके बाद युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा आजीवन कारावास की धमकी देते हुए बचने के लिए दस लाख रुपये की मांग कर डाली। दस लाख रुपये देने का वादा कर युवती और उसके दोस्त से बचकर छूटे महावीर डबुआ थाने पहुंचे और आपबीती सुनाई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर युवती और उसके साथी शैलेंद्र के खिलाफ बंधक बनाने, लूटने और केस में फंसाने की धमकी दे रंगदारी वसूलने की धाराओं में केस दर्ज किया। मामले की जांच सीआईए सेक्टर 30 टीम को सौंपी गई है, सीआईए इंचार्ज ने बताया कि आरोपी युवती और उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed