{"_id":"59f75f644f1c1b7a548b9f4b","slug":"101509384036-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह पहले हुआ था कल्लू के बड़े भाई का मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो माह पहले हुआ था कल्लू के बड़े भाई का मर्डर
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह पहले हुआ था कल्लू के बड़े भाई का मर्डर
फरीदाबाद। सेक्टर-87 स्थित एसआरएस रॉयल सिटी में मारे गए गांव धतीर, पलवल निवासी नरेंद्र उर्फ कल्लू के बड़े भाई जगत की दो माह पहले 25 अगस्त को गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। जगत भी आपराधिक किस्म का व्यक्ति था। मृतक प्रेम की जगत के साथ भी दोस्ती थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने कुछ माह पहले जगत और प्रेम को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार जगत 24 अगस्त को जेल से जमानत पर आया था और अगले ही दिन गांव में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जगत की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जगत की हत्या के मामले में उसका भाई कल्लू उर्फ नरेंद्र और प्रेम दोनों ही गवाह थे। नरेंद्र के परिजन यह भी आशंका जता रहे हैं कि जगत की हत्या के मामले में गवाही न हो सके, इसके चलते उनकी हत्या की गई हो। पुलिस इस एंगल से भी हत्या की जांच कर रही है।
प्रेम के साथ कार में ही आए थे हत्यारे
प्रेम अपनी स्कार्पियो गाड़ी में रविवार रात को करीब 11.30 बजे सोसायटी में आया था। उसके साथ गाड़ी में चार और युवक भी थे। प्रेम की गाड़ी पर सोसायटी का पार्किंग स्टीकर नहीं होने के कारण गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया था। स्टीकर उसकी गाड़ी में पड़ा था, जोकि उसने दिखा दिया। सोसायटी में आने वाली गाड़ियों की रजिस्टर में एंट्री भी होती है। रजिस्टर में गाड़ी का नंबर, फ्लैट नंबर तथा प्रेम के साथ 4 अन्य युवक लिखकर एंट्री की गई है। इससे साफ है कि हत्यारे प्रेम व नरेंद्र के जानकार थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारे
सोसायटी के ए-1 टावर की दसवीं मंजिल पर स्थित प्रेम के फ्लैट नंबर 1002 के सामने रहने वाले शख्स ने अपनी सुरक्षा के लिहाज से फ्लैट के गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। पुलिस उस कैमरे की रिकार्डिंग लेकर उसमें कैद हुए हत्यारों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि बताया जा रहा है कि तस्वीरें साफ नहीं हैं और अंधेरे के कारण उनके चेहरे भी साफ नहीं दिख रहे हैं। बताते हैं कि जब यह सीसीटीवी कैमरा लगा था तो प्रेम ने इसका विरोध किया था। मगर आज उसकी हत्या करने वाले ही इस कैमरे में कैद हुए हैं।