{"_id":"612a78658ebc3e79f02a1edc","slug":"crime-faridabad-news-noi601576088","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड ने जान पर खेलकर चेन स्नेचर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड ने जान पर खेलकर चेन स्नेचर को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सारण थाना क्षेत्र से चेन छीनकर भाग रहे स्नेचरों को ये अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया जाएगा। शनिवार दोपहर दो स्नेचर चेन छीनकर बाटा चौक की तरफ आ रहे थे। वहीं हार्डवेयर से प्लाई चौक रोड पर तैनात होमगार्ड ने एक बाइक सवार की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया।
आरोपियों के पीछे कुछ राहगीर भी लगे हुए थे। हार्डवेयर से प्लाई चौक रोड पर तैनात होमगार्ड ट्रैफिक संभल रहा था। एक बाइक सवार ने उसे बताया कि तेज गति से भाग रहे ये बाइक सवार पीछे से चेन छीनकर भागे हैं। रमेश तुरंत बाइक सवार के पीछे बैठ गया और आरोपियों का पीछा करने को कहा। कुछ दूरी पर जाते ही बाइक सवार और होमगार्ड ने आरोपियों की बाइक को गिरा दिया। रमेश ने फुर्ती से एक आरोपी को पकड़ लिया। छीना झपटी और आरोपी को पकड़ने की जुगत में रमेश के पैर में चोट आ गई। इसके बावजूद उसने आरोपी को नहीं छोड़ा। इससे पहले ही कुछ लोगों ने डायल 112 पर आरोपियों की सूचना दे रखी थी। कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले की गहन जांच के लिए आरोपियों को सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया है। जिला यातायात प्रभारी राजीव कुंडू ने बताया कि होमगार्ड रमेश ने काफी बहादुरी के साथ आरोपी को पकड़ा है। इस दौरान रमेश को भी चोट आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।