फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   crime

Faridabad News: हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने सीएससी संचालक से लूटे 2.40 लाख रुपये

Mon, 28 Jul 2025 04:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
crime
हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने सीएससी संचालक से लूटे 2.40 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक सीएससी सेंटर संचालक से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर संचालक से 2 लाख 40 हजार रुपये नकद, तीन बैंकों की चेक बुक, दुकान की चाबियां, और अन्य जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया।


घटना अलीगढ़ रोड स्थित कच्चे रास्ते पर रात करीब 10 बजे की है। पीड़ित राजीव नगर निवासी लेखराज गोगा कंप्यूटर के नाम से सीएससी सेंटर चलाता हैं और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर का काम भी करता हैं। पीड़ित ने बताया कि वह बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर लाया था, जबकि दुकान में पहले से करीब दो लाख रुपये रखे थे। रात को दुकान बंद कर जब वह बाइक से घर लौट रहा था और कच्चे रास्ते पर मुड़ा, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। तीनों के मुंह और सिर पर कपड़ा बंधा हुआ था। एक युवक ने बंदूक तान दी और दूसरे ने उसके पैरों पर डंडे मारना शुरू कर दिया। बदमाशों ने जबरन उसका बैग छीना और किठवाड़ी गांव की ओर अलीगढ़ रोड पर भाग निकले। कैंप थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed