फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime branch team attacked

Faridabad News: क्राइम ब्रांच टीम पर हमला कर चार सट्टेबाजों को छुड़ाया, तीन पुलिसकर्मी घायल

Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crime branch team attacked
- देर रात दबिश देकर तीन पत्थर बाज किए काबू, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल में सट्टेबाजों को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों में महिलाओं समेत करीब 25 लोग शामिल थे। हमलावरों ने टीम से मारपीट व पथराव कर चार युवकों को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। पथराव में टीम की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। घटना में क्राइम ब्रांच व अनखीर पुलिस चौकी के तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए देर रात गांव में दोबारा से दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने पथराव करने वाले तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 में तैनात हवलदार संदीप कुमार ने थाने में दी शिकायत में बताया सोमवार शाम वह टीम के साथ बड़खल झील के पास गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि गांव बड़खल निवासी शाहिद और अख्तर गली में सट्टा लगा रहे हैं। टीम ने मौके पर देखा अख्तर के मकान के पास सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस को देख सट्टा लगा रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने शाहिद सहित चार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों को गाड़ी में बिठाने के दौरान मौके पर पांच-छह महिलाएं गाली-गलौज करते हुए पहुंच गईं। महिलाओं को देख पकड़े गए युवकों ने शोर मचाकर साथियों को बुलाना शुरू कर दिया। इसके बाद करीब 20 से 25 महिला व पुरुष आ गए और टीम के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद वहां मौजूद लोग टीम पर पथराव कर चारों आरोपियों को छुड़ाकर ले गए। सूचना पाकर अनखीर पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और पथराव करते रहे। हमले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 में तैनात हवलदार सहदेव, अनखीर चौकी में तैनात राकेश और सिपाही शमशेर घायल हो गए। पथराव में क्राइम ब्रांच की गाड़ी के शीशा भी टूट गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। सूरजकुंड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पांच से अधिक टीमें
आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना सूरजकुंड, अनखीर चौकी व क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने देर रात गांव में दोबारा से दबिश दी। पुलिस टीम ने सट्टा खेल रहे आरोपियों को छुड़वाने और पत्थर बरसाने वाले तीन आरोपियों को मौके से काबू किया। आरोपियों की पहचान गांव बड़खल निवासी फकरू, जावेद और आशु के रूप में हुई है। इसके साथ ही हनीफ, कमरूद्दीन व अन्य की पहचान हो गई है। फरार आरोपियों की तलाश में थाना, पुलिस चौकी, क्राइम ब्रांच की पांच से अधिक टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed