फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime branch raided and caught hookah bar in Sector-17 market

Faridabad News: सेकेंड लीड क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर सेक्टर-17 मार्केट में हुक्का बार पकड़ा

Wed, 26 Jul 2023 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Crime branch raided and caught hookah bar in Sector-17 market
- बड़ी संख्या में हुक्के और फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किए, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध हुक्का बार पर लगाम नहीं लग रही है। मंगलवार रात क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर सेक्टर-85 ने सेक्टर-17 मार्केट में हुक्का बार पर छापा मारकर बड़ी संख्या में हुक्के और फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किए हैं। भागने की कोशिश कर रहे हुक्का बार के केयरटेकर व मालिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी जोगिंदर ने बताया कि उन्हें सेक्टर-17 में एक दुकान में होकाईडो के नाम से हुक्का बार चलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम गठित की गई। मौके पर पहुंचकर जांच की तो कई लड़के बैठकर हुक्का पीते मिले। पुलिस ने केयरटेकर व मालिक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बुध काॅलोनी बड़खल निवासी अरमान अली बताया है। वहीं, मालिक ने अपना नाम ओल्ड फरीदाबाद सैय्यदवाडा निवासी लव शर्मा बताया। दुकान के अंदर चार हुक्के और अलग-अलग फ्लेवर के 10 प्रकार के तंबाकू पदार्थ मिले। क्राइम ब्रांच ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर पूजा चौधरी को भी बुला लिया। पूजा चौधरी ने बताया कि बरामद किया गया तंबाकू पाइजन एक्ट की श्रेणी में आता है। इसलिए मुकदमे में कोटपा के साथ ही पाइजन एक्ट भी लगाया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

--
पहले हुक्का बार्स पर हो चुकी है कार्रवाई
- 27 अप्रैल: पुलिस ने एनआईटी दो इलाके में चल रहे न्यूटलिंडो कैफे में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा था।
- 27 अप्रैल: पुलिस ने अरावली क्षेत्र के गांव मांगर-सिलाखडी रोड फार्म हाउस में प्रतिबंधित हुक्का बार चलता पकड़ा था।
- 26 अप्रैल: पुलिस ने एनआईटी स्थित डाउन टाउन कैफे में छापा मार कर अवैध हुक्का बार पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed