फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime branch arrested a woman who took money after getting trapped in a honey trap

Faridabad: शख्स को हनी ट्रैप में फंसाकर ऐंठे 5.35 लाख, फिर साढ़े तीन लाख मांगने लगी; पुलिस ने महिला को पकड़ा

Sun, 09 Jun 2024 12:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Jun 2024 12:26 PM IST
सार

अपराध शाखा की टीम ने हनी ट्रैप मामले में आरोपी महिला को एस्कॉर्ट मुजेसर मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सेक्टर-8 थाने में केस दर्ज है। महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Crime branch arrested a woman who took money after getting trapped in a honey trap
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध शाखा की टीम ने हनी ट्रैप मामले में आरोपी महिला को एस्कॉर्ट मुजेसर मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सेक्टर-8 थाने में केस दर्ज है। महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गांव सिही निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह एक कंपनी में बतौर सहायक प्रबंधक के पद पर पिछले 10 सालों से कार्य कर रहे हैं। साल 2018 में कंपनी ने एक शोरूम नई दिल्ली में खोला था। छह महीने तक दिल्ली के शोरूम में काम किया। उस दौरान उनके शोरूम में सफाई कर्मचारी के तौर पर एक महिला काम करती थी। कुछ समय के बाद दिल्ली का शोरूम बंद होने के बाद वह वापस फरीदाबाद अपने कार्यालय पर नौकरी करने के लिए आ गए। जनवरी 2019 में उनके पास समीर बानो महिला का फोन आने लगा।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसने नंबर शोरूम में काम करने वाली महिला से लिया है। कुछ दिनों तक फोन पर बात होने के बाद महिला ने मिलने की बात कही। महिला ने फोन करके उनको होटल में बुलाया। महिला ने उनसे जबरन संबंध बनाने के लिए कहा, विरोध पर शोर मचाकर दुष्कर्म के आरोप में फसाने की धमकी दी। डर के चलते उन्होंने पांच लाख 35 हजार रुपये दे दिए। हाल ही में 21 मई को महिला ने फोन करके साढ़े तीन लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस में इस बात की शिकायत की तो क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने योजना तैयार की। क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला को 50 हजार रुपये सहायक प्रबंधक से लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed