{"_id":"6a0b57f48002412d95065245","slug":"crane-causes-traffic-jam-during-canteen-construction-work-at-bk-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70303-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में कैंटीन निर्माण कार्य के दौरान क्रेन की वजह से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में कैंटीन निर्माण कार्य के दौरान क्रेन की वजह से लगा जाम
विज्ञापन
काफी देर तक अस्पताल के बाहर आवाजाही प्रभावित रही, लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में चल रहे कैंटीन निर्माण कार्य के दौरान क्रेन की वजह से शनिवार को अस्पताल के बाहर जाम की स्थिति बन गई। निर्माण कार्य के तहत बिजली के खंभे हटाए जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर क्रेन और निर्माण सामग्री खड़ी होने से रास्ता संकरा हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
करीब 20 मिनट तक अस्पताल के बाहर आवाजाही प्रभावित रही। मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण एक एम्बुलेंस भी बीच रास्ते में फंसी रही। मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए।
अस्पताल परिसर में नई कैंटीन का निर्माण पिछले करीब दो महीने से चल रहा है। कैंटीन शुरू होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को सरकारी दरों पर भोजन और अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
कैंटीन का संचालन करने वाली संस्था बाबा महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट एवं केआर सो. फाउंडेशन के संचालक चंदी राम गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रास्ता बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है और कैंटीन को जुलाई तक शुरू करने की योजना है।