फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crackdown on those driving without license, 18 thousand challans issued this year

Faridabad News: बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, इस वर्ष 18 हजार चालान

Tue, 18 Nov 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on those driving without license, 18 thousand challans issued this year
बिना लाइसेंस के वाहन चलाना नियमों का उल्लंघन
विज्ञापन


भारती दुबे

फरीदाबाद। शहर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे। स्थिति यह है कि कई लोग नए वाहन तो खरीद लेते हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए लाइसेंस बनवाने की जरूरत को गंभीरता से नहीं लेते। इस वर्ष अब तक बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर करीब 18 हजार से अधिक चालान किए जा चुके हैं।

बिना लाइसेंस वाहन चलाने के मामलों में हर साल बढ़ोतरी देखी जा रही है। यातायात पुलिस के अनुसार, इनमें बड़ी संख्या उन लोगों की है, जिनके पास लर्निंग लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता अभियान चलाने, स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर नियमों की जानकारी देने और जगह-जगह जागरूकता पोस्टर लगाने के बावजूद लोग नियमों को हल्के में ले रहे हैं।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानून का उल्लंघन

पुलिस के मुताबिक, बिना लाइसेंस वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर सभी की सुरक्षा के लिए खतरा भी है। कई हादसों का कारण ऐसे चालक बनते हैं, जिन्हें न तो सड़क नियमों की पूरी जानकारी होती है और न ही वाहन संचालित करने का उचित प्रशिक्षण। इसके बावजूद लोग सुविधा और जल्दबाजी के चलते बिना लाइसेंस सड़क पर उतर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में अभियान को और सख्ती से किया जाएगा लागू

यातायात पुलिस ने बताया कि शहर में हर दिन विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मुख्य चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दस्तावेजों की जांच की जाती है। जिन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होता, उनका मौके पर चालान काटा जाता है। कई मामलों में वाहन को सीज भी किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस अभियान को और सख्ती से लागू किया जाएगा।


वाहन खरीदने के बाद लाइसेंस बनवाना भी जरूरी

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वाहन खरीदने के बाद लाइसेंस बनवाना उतना ही जरूरी है, जितना वाहन चलाते समय हेलमेट या सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। नियमों का पालन करने से न केवल व्यक्ति खुद सुरक्षित रहता है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना लर्निंग या स्थायी लाइसेंस बनवाएं और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनें। सड़क पर बढ़ती भीड़ और हादसों के चलते पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी। यदि लोग नियमों का पालन करेंगे तो न केवल चालान से बचेंगे, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed