फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crackdown on old vehicles in NCR Campaign to control pollution intensified

NCR में पुरानी गाड़ियों पर सख्ती: 10 साल से अधिक पुराने डीजल, 15 वर्ष पूरे कर चुके पेट्रोल वाहनों की जांच

Sun, 28 Jun 2026 07:21 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 28 Jun 2026 07:21 PM IST
सार

वायु प्रदूषण रोकने को यातायात पुलिस ने पुराने वाहनों पर अभियान तेज किया। 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन जब्त हो रहे हैं। जून 2026 तक 270 वाहन जब्त हुए।

विज्ञापन
Crackdown on old vehicles in NCR Campaign to control pollution intensified
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। नियमों के अनुसार तय समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को अब सड़कों से हटाया जा रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस की टीम 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों की विशेष जांच कर रही है। इसके लिए शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं, जहां वाहनों के दस्तावेज और उनकी आयु की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को मौके पर ही जब्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से जून 2026 तक चलाए गए अभियान में अब तक कार्रवाई लगातार बढ़ी है। जनवरी में 5, फरवरी में 2, मार्च में 12, अप्रैल में 14, मई में 102 और 21 जून तक 119 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके बाद हाल के दिनों में 80 और वाहन जब्त किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर करीब 270 पुराने और प्रतिबंधित वाहन हो गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा से पुराने वाहनों का उपयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed