{"_id":"6a3eba968a6d64ccf4031840","slug":"crackdown-on-no-parking-and-drunk-driving-over-25000-challans-issued-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73317-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नो पार्किंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, 25 हजार से अधिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नो पार्किंग और ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, 25 हजार से अधिक चालान
विज्ञापन
जनवरी से मई के बीच हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ट्रैफिक पुलिस की लगातार सख्ती और जागरूकता अभियानों के बावजूद वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि जनवरी से मई के बीच नो पार्किंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 25 हजार से अधिक चालान दर्ज किए गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में नो पार्किंग के कुल 22,515 चालान किए गए हैं। वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। जनवरी से मई के बीच कुल 2,878 चालान किए गए। डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो पार्किंग और ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे मामलों में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आगे भी इसी तरह सख्ती से अभियान चलाया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।