{"_id":"5f3424848ebc3e3d0f459e5e","slug":"couple-murder-case-lying-dead-body-for-seven-hours-faridabad-news-noi5294288191","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब 7 घंटे तक पड़े रहे दंपती के शव, सर्जिकल टेप पर अटकी जांच की सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब 7 घंटे तक पड़े रहे दंपती के शव, सर्जिकल टेप पर अटकी जांच की सुई
विज्ञापन
फरीदाबाद। तिगांव थाने के जसाना गांव में मंगलवार दोपहर सीए दंपती की हत्या में बदमाशों ने हाथ-पैर बांधने के लिए सर्जिकल टेप और कपड़े का इस्तेमाल किया। टेप बांधने का तरीका काफी हद तक चोट के बाद उस पर पट्टी बांधने या प्लास्टर करने जैसा है। ऐसे में पुलिस बदमाशों से सर्जिकल टेप का संबंध तलाश रही है। अमूमन वारदात में बदमाश बाजार में मिलने वाली प्लास्टिक टेप, रस्सी या फिर कपड़े से हाथ-पैर बांधते हैं। ये बाजार में आसानी से मिल जाती हैं।
पुलिस प्रवक्ता एसीपी धारणा यादव ने बताया कि पुलिस हर कोण और पहलू से हत्याकांड की जांच कर रही है। बदमाश घर से नकदी, आभूषण, लैपटॉप व सुखबीर-मोनिका के मोबाइल फोन भी ले गए हैं। यह लूटपाट भी हो सकती है। हालांकि यह भी हो सकता है कि बदमाशों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा किया हो। तिगांव थाने में मोनिका के पिता रामबीर की शिकायत पर डकैती व हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
दंपती के शव करीब 7 घंटे तक घर में ही पड़े रहे। बदमाश दोपहर 2:16 बजे घर से एक बैग ले जाते हुए दिखे थे। उधर, मोनिका शाम को मायके से दूध लेने नहीं पहुंचीं तो उनके पिता ने बेटे मनीष को दूध लेकर भेजा। मनीष ने बहन व जीजा को खून से लथपथ देखकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब साढ़े नौ बजे पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। करीब 7 घंटे तक दोनों के शव उनके कमरे में ही पड़े रहे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मौके की स्थिति देखकर लगता है कि पति-पत्नी ने हमलावरों का कड़ा विरोध किया और काफी देर तक हाथापाई की। इसके बाद बदमाशों ने सुखबीर के सिर में गोली मार दी और गला दबाकर मोनिका की गर्दन तोड़ दी है। इससे दोनों की मौत हुई। हालांकि मोनिका के भी सिर से काफी खून बहा हुआ था। ऐसे में उसके सिर में कोई भारी चीज मारे जाने की भी आशंका है।
बुधवार दोपहर जसाना पहुंचे पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने घटनास्थल की जांच के बाद दंपती के शोकाकुल परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।