{"_id":"6a873be6954290b06a02d79d","slug":"couple-making-repeated-rounds-for-disability-bus-pass-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77928-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिव्यांग बस पास के लिए दंपती लगा रहा चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिव्यांग बस पास के लिए दंपती लगा रहा चक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मतिथि सत्यापन और फैमिली आईडी में बढ़ी आय को लेकर भी समाधान शिविर पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक सामने आईं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी लोगों ने दर्ज कराई। दिव्यांग बस पास नहीं बनने की भी शिकायत रखी गई।
एसडीएम फरीदाबाद डॉ. हनी बंसल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को भी समाधान शिविर में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
बस पास के लिए कई बार लगाए चक्कर
बल्लभगढ़ निवासी सुनील और उनकी पत्नी सरोज ने बताया कि वे दोनों दिव्यांग हैं और बस पास बनवाने के लिए कई बार प्रयास कर चुके हैं। उनका कहना है कि 90 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र होने के बावजूद उन्हें बताया जा रहा है कि केवल 100 प्रतिशत दिव्यांग लोगों का ही बस पास बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे कई बार बल्लभगढ़ बस डिपो जा चुके हैं। शिविर में भी कई बार चक्कर लगाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।
बेटे की आय दर्ज होने से बंद हुआ राशन
सुभाष कॉलोनी निवासी शीला ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में बेटे की आय दर्ज कर दी गई है, जबकि उनका बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है और उसकी कोई आय नहीं है। घर में कमाने वाले अकेले पति ही हैं। आय अधिक दर्ज होने के कारण उनका राशन बंद हो गया है। वह दूसरी बार समाधान शिविर आई है।
जन्मतिथि सत्यापन के लिए लगा रही चक्कर
डबुआ कॉलोनी निवासी बिमला जन्मतिथि का सत्यापन कराने के लिए समाधान शिविर पहुंची। उन्होंने बताया कि पहली बार में पूरी जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें काम पूरा कराने के लिए बार-बार शिविर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि एक ही बार में आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों की पूरी जानकारी मिल जाए तो लोगों को बार-बार आने की परेशानी से बचाया जा सकता है।