{"_id":"6643a636abc10c42000db236","slug":"couple-cheated-of-rs-131-crore-in-the-name-of-selling-property-in-gurugram-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24606-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दंपती से गुरुग्राम में प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर 1.31 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दंपती से गुरुग्राम में प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर 1.31 करोड़ ठगे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए निवासी एक दंपती से गुरुग्राम में प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेंट्रल थाना पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सेक्टर-16ए निवासी रेनू और पति अखिल ने दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 11 जनवरी 2021 को मनदीप सिंह, साक्षी व अन्य लोगों ने गुरुग्राम के सेक्टर-57 सुशांत लोक में एक प्लॉट पर बनी इमारत को अपना बताया था। इसका सौदा 1.35 करोड़ में हुआ। उन्होंने बताया कि ज्योति चोपड़ा, साक्षी से उनका 1.31 करोड़ का पुराना लेन-देन था। इस रकम के अलावा बाकी चार लाख रुपये दो जून 2021 को देना तय हुआ, लेकिन तय समय पर आरोपी इस इमारत की रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के कार्यालय पर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि यह प्रापर्टी किसी अन्य को बेची जा चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।