फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Couple cheated four lakhs on the pretext of factory director's job

दंपती ने फैक्ट्री निदेशक की नौकरी का झांसा देकर चार लाख ठगे

Sun, 06 Jun 2021 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Couple cheated four lakhs on the pretext of factory director's job
बल्लभगढ़। भाटिया कॉलोनी निवासी युवक ने देहरादून निवासी दंपती पर नोएडा की फैक्ट्री में निदेशक की नौकरी देने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि दंपती ने उससे तीन महीने तक काम कराया और वेतन भी नहीं दिया। काम करने के दौरान आरोपियों ने 12 खाली चेक पर पीड़ित के हस्ताक्षर ले लिए। आरोप है कि चेक को वापस देने की एवज में आरोपी 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। युवक की शिकायत पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भाटिया कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में परिचित के माध्यम से देहरादून निवासी अनुराग और पत्नी निधि से मुलाकात हुई थी। अनुराग ने खुद को बड़ा कारोबारी बताया और कहा कि उसे ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो नोएडा में उसकी फैक्ट्री संभाल सके। इसके लिए वह 1.30 लाख रुपये मासिक वेतन देगा। राकेश नौकरी के लिए तैयार हो गया। अनुराग ने कहा कि नौकरी के लिए कुछ दस्तावेज तैयार कराने होंगे। इसके लिए चार लाख रुपये का खर्च आएगा। राकेश की पत्नी ने अपने आभूषण बेचकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर चार लाख रुपयों का इंतजाम किया और अनुराग व उसकी पत्नी को दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद अनुराग ने राकेश नोएडा स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी के लिए बुलाया। वह बतौर निदेशक वहां काम करने लगा। आरोप है कि कुछ दिन बाद अनुराग और उसकी पत्नी ने राकेश से कई ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि तीन महीने तक फैक्ट्री में काम करने के बाद भी राकेश को कोई वेतन नही दिया गया। परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद आरोपियों ने राकेश से कहा गया कि उनके पास राकेश के हस्ताक्षर किए हुए 12 चेक हैं। उन्हें वापिस करने की एवज में उन्हें 25 लाख रुपये चाहिए नहीं तो वे इन्हें बाउंस कराकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करा देंगे। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed