फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Couple beaten and robbed after entering grocery store

Faridabad News: परचून की दुकान में घुसकर दंपती को पीटा, लूटपाट

Thu, 30 Oct 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten and robbed after entering grocery store
ब्राह्मण परिवार को गांव छोड़ने की धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। धौलागढ़ गांव में परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए मारपीट, धमकाने और लूट की गंभीर वारदात सामने आई है। आरोप है कि हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर संचालक दंपती के साथ मारपीट की। तोड़फोड़ कर नकदी तथा सामान भी लूट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार हैं।

कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि शिकायत धौलागढ़ निवासी हिमांशु ने दी है। हिमांशु स्वयं एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं और उनके पिता घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं। रात लगभग 9:30 बजे उनकी दुकान पर गांव का ही दीपक अवैध हथियार लेकर पहुंचा। उसके साथ भाई अनुज और धीरज समेत 3-4 अन्य युवक भी थे, जो डंडों से लैस होकर थोड़ी दूरी पर खड़े रहे। शिकायत के अनुसार, दीपक ने पिता से उधार सामान मांगा और मना करने पर वह उग्र हो गया। उसने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और फिर हिमांशु के माता-पिता के साथ हाथापाई की। साथ ही जातिगत टिप्पणी करते हुए उन्हें गाली-गलौज कर डराने का प्रयास किया।
विज्ञापन



हिमांशु ने आरोप लगाया कि हमला करते समय दीपक ने धमकी दी कि गांव में ब्राह्मण समाज के केवल कुछ ही घर हैं और वह सबको यहां से निकालकर ही छोड़ेगा। उसने यह भी कहा कि यदि गांव में रहना है तो दुकान से मुफ्त सामान देना होगा, वरना झूठा एससी-एसटी एक्ट लगवाकर फंसाया जाएगा। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान बिखेर दिया। आरोप है कि उन्होंने कैश काउंटर से नकदी उठाई और दुकान से अन्य सामान भी साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिमांशु ने बताया कि इसी आरोपी के विरुद्ध पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कदम न उठने के कारण उनके हौसले बढ़ते चले गए। परिवार को जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है।


अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
थाना प्रभारी ने कहा कि मामला गंभीर है, इसलिए तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मामले की पूरी जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed