फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Councilors did not get fund of one crore

पार्षदों को नहीं मिला एक करोड़ का फंड

Mon, 19 Apr 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Councilors did not get fund of one crore
फरीदाबाद। शहर में समुचित विकास के लिए जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि इस समय सबसे ज्यादा परेशान हैं। नगर निगम के 40 पार्षद अपने एक करोड़ रुपये के फंड को लेने के लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम इंजीनियरिंग ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक पार्षद को उनके फंड से वार्डों में एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने हैं। इसका प्रस्ताव तो तैयार कर लिया गया है लेकिन इस प्रस्ताव पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। इसका कारण यह है कि निगम की वित्तीय शाखा के प्रमुख पहले ही कह चुके है कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो वह सभी 40 वार्डों में पार्षद फंड के 40 करोड़ रुपये कैसे देंगे। अब नगर निगम ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है कि वह पार्षद फंड के 40 करोड़ रुपये नगर निगम को दे, जिससे विकास कार्यों को गति मिल सके।
विज्ञापन

सदन की बैठक में हुआ था हंगामा
एक मार्च को सदन की बैठक हुई थी। उसमें काफी हंगामा हुआ था। उस समय सभी पार्षदों के फंड को एक करोड़ से बढ़ा कर दो करोड़ कर दिया लेकिन इसका फायदा पार्षदों को नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि जब निगम के पास पैसे ही नहीं है तो वह दो करोड़ के कार्य कैसे करवा सकता है। इस समय 40 वार्डों में 40 पार्षदों को उनके फंड पर 40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसको लेकर इंजीनियरिंग शाखा ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है कि किस वार्ड में पार्षद कौन-कौन से विकास कार्य करवाना चाहता है लेकिन इस प्रस्ताव पर अभी तक टेंडर आमंत्रित नहीं किया गया है। इसकी मुख्य वजह निगम के पास पैसे नहीं है। पार्षद दीपक चौधरी, जयवीर खटाना, सुरेंद्र अग्रवाल, महेंद्र सरपंच, दीपक यादव, जितेंद्र यादव इत्यादि पार्षदों ने मुख्य अभियंता रामजी लाल से जल्द फंड जारी करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों को फंड जल्द मिल जाएगा। फंड जारी करने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। वह हमें पैसा दे इसके बाद पार्षदों के वॉर्ड में एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।
- रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed