फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Councilor arrested for scuffle by taking hostage

बंधक बनाकर हाथापाई करने में पार्षद गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Councilor arrested for scuffle by taking hostage
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के कार्यकारी अभियंता को बंधक बनाकर उनके साथ हाथापाई करने के लिए मामले में मंगलवार को निगम अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। नाराज कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर वार्ड-3 के पार्षद जयवीर खटाना और उनके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि जब तक भाजपा पार्षद और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी नहीं होती है, हड़ताल जारी रहेगी। यही नहीं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने खोरी कॉलोनी में होने वाली तोड़फोड़ की कार्रवाई में भी शामिल न होने की चेतावनी दी। वहीं देर शाम पुलिस ने पार्षद पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पार्षद के समर्थकों ने थाने सेक्टर-58 में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

दोपहर बाद निगमायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल धरना स्थल पर पहुंची और अधिकारियों से बातचीत कर अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने व बंधक बनाने वालों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराने का भरोसा दिया। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों और कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के असर से शहर में व्यवस्था गड़बड़ा गई। बारिश के कारण शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। हड़ताल होने की वजह से पानी निकासी तक नहीं हो पाई। निगम दफ्तरों में भी कामकाज ठप रहा। गृहकर, पानी, सीवर इत्यादि कामों के लिए आने वाले लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। वहीं देर शाम पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर थाने में सैकड़ों लोग भी पहुंचे लेकिन पुलिस ने समझाबुझा कर वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ धरने पर बैठे नगरपालिका कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी यूनियन, म्यूनिसपल कारपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि भाजपा पार्षद जयवीर खटाना, अपने पिता धर्मवीर खटाना और समर्थकों के साथ मिलकर अधिकारियों को बंधक बनाकर अक्षम्य अपराध किया है। यदि इनके ऊपर अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसे में वह कभी भी किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के साथ करते रहेंगे। इन पिता-पुत्र की गुंडागर्दी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक गिरफ्तारी नहीं होती हड़ताल खत्म नहीं होगी। प्रदेश भर में कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी पिटने के लिए नहीं करते, खारी तोड़फोड़ में नहीं होंगे शामिल
नगर निगम मुख्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नौकरी पिटने के लिए नहीं कर रहे। हर व्यक्ति का मान सम्मान होता है। यदि लोग उन्हें सम्मान नहीं दे सकते तो उनके साथ बदतमीजी भी न करें। अधिकारियों ने कहा कि भाजपा पार्षद अपने समर्थकों के साथ कार्यकारी अभियंता मदनलाल शर्मा व जेपी बधवा के साथ न केवल हाथापाई की बल्कि उन्हें तीन घंटे तक बंधक बनाकर मानसिक रूप से टार्चर किया है। जब तक पार्षद के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, खोरी कॉलोनी की तोड़फोड़ में शामिल नहीं होंगेे। अब फैसला नगर पालिका कर्मचारी संघ,सफाई कर्मचारी यूनियन और म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन इंप्लाइज फेडरेशन के पदाधिकारी करेंगे।
आरपार की लड़ाई के लिए कर्मचारी तैयार
नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने कहा कि भाजपा पार्षद व नेताओं की गुंडागर्दी काफी बढ़ गई है। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्षद के साथ आरपार की लड़ाई होगी। इसमें कर्मचारी यूनियन पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास लाख कमियां हो सकती है। लेकिन किसी को भी बदसलूकी करने और अधिकारियों को बंधक बनाने का अधिकार नहीं है। निगम पार्षद के चुनाव आने वाले हैं। उसे देखते हुए ही बीजेपी पार्षद ने ये हरकत की है। लेकिन उनकी ये हरकत अब भारी पड़ेगी।

पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार शाम काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और पार्षद को छोड़ने की मांग की। उन्हें समझा बुझा कर शांत कराया और कानून के तहत कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस लौटा दिया।
- अनिल कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed