फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Couldn't buy a bike then stole it

नहीं खरीद सका बाइक तो चोरी कर ली

Thu, 01 Apr 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Couldn't buy a bike then stole it
फरीदाबाद। अलग अलग थाना पुलिस ने वाहन चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच एनआईटी ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बाइक चलाने का शौक है, लेकिन उसके पास कोई वाहन नहीं था। शौक पूरा करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। आरोपी की पहचान पलवल के पिंगोड़ गांव निवास प्रेमचंद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं, थाना मुजेसर पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तमंचा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान गांव खेड़ा खुर्द दिल्ली निवासी पवन के रूप में हुई है। वह फिलहाल हरिनगर सेक्टर-87 में रह रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट में गाड़ी चलाने का काम करता है। वह आगरा से 500 रुपये में तमंचा खरीदकर लेकर आया। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed