फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation's strictness on poor road construction, payment will be made only after quality check

Faridabad News: घटिया सड़क निर्माण पर निगम की सख्ती, गुणवत्ता जांच के बाद ही होगा भुगतान

Fri, 08 May 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Corporation's strictness on poor road construction, payment will be made only after quality check
एनएचपीसी चौक से बाईपास लिंक रोड परियोजना में मिलीं खामियां के बाद निगम आयुक्त ने लिया एक्शन
विज्ञापन

मानकों से समझौता करने वाली एजेंसियों पर ब्लैकलिस्ट तक की दी चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनएचपीसी चौक से बाईपास लिंक रोड तक बनाई जा रही सड़क में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर सड़क के खराब हिस्से को उखाड़कर दोबारा निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम ने साफ कर दिया है कि गुणवत्ता जांच और तकनीकी संस्तुति पूरी होने तक किसी भी ठेकेदार को भुगतान जारी नहीं किया जाएगा।

करीब 1.88 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस सड़क परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया। जांच में सड़क के कुछ हिस्सों में कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया जिसके बाद निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से संबंधित एजेंसी को कार्य रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार जिन हिस्सों में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ है वहां सड़क को पूरी तरह उखाड़कर दोबारा बनाया जाएगा। निर्माण एजेंसी ने सड़क की खुदाई का कार्य शुरू भी कर दिया है ताकि तय तकनीकी मानकों के अनुसार पुनर्निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने तक ट्रैफिक रोकने की तैयारी

सड़क निर्माण कार्य को बेहतर तरीके से पूरा कराने के लिए नगर निगम की ओर से ट्रैफिक पुलिस को पत्र भेजा गया है। इसमें एनएचपीसी चौक से बाईपास रोड तक करीब एक महीने तक यातायात नियंत्रित रखने की बात कही गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि कई बार नई सड़क बनने के तुरंत बाद भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है जबकि सड़क पूरी तरह परिपक्व नहीं होती। इससे सड़क जल्दी खराब होने लगती है और निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्पष्ट कहा है कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी परियोजना में तय मानकों का पालन नहीं पाया गया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और प्रत्येक परियोजना तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही पूरी हो।


निरीक्षण में पहले ही सामने आ चुकी थीं कमियां

बताया गया है कि गत 24 अप्रैल को नगर निगम के मुख्य अभियंता ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था जिसमें कई तकनीकी कमियां सामने आई थीं। इसके बाद 29 अप्रैल को निर्माण एजेंसी को नोटिस भी जारी किया गया था। बीच में बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ लेकिन अब दोबारा निर्माण प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और नागरिकों की शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed