फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation's initiative...now electric brooms will provide relief to the dusty city.

Faridabad News: निगम की पहल...अब धूल फांकते शहर को राहत देंगी इलेक्ट्रिक झाड़ू

Sun, 16 Nov 2025 04:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Corporation's initiative...now electric brooms will provide relief to the dusty city.
निगम ओल्ड फरीदाबाद जोन में मशीनीकृत सफाई प्रणाली लागू करेगा, लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

महिलाओं और अनुसूचित जाति की सहकारी समितियों के लिए 7 करोड़ रुपये के कार्य आरक्षित

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और सामाजिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक ऐतिहासिक पहल की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम ओल्ड फरीदाबाद जोन में मशीनीकृत सफाई प्रणाली लागू करेगा। इससे धूल फांक रहे शहर को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस प्रणाली के तहत इलेक्ट्रिक मशीनीकृत सड़क स्वीपिंग मशीन की मदद से सफाई की जाएगी। परियोजना की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति की सहकारी समितियों के लिए 7 करोड़ रुपये के कार्य आरक्षित किए गए हैं। इसमें सफाई के साथ समाज का संतुलन भी बना रहेगा।

धूल मुक्त शहर की दिशा में बड़ा कदम
एनसीआर का औद्योगिक केंद्र होने के कारण फरीदाबाद सर्दियों में वायु प्रदूषण से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में गिना जाता है। सड़कों पर जमी धूल इस प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है। निगम की नई मशीनीकृत सफाई योजना का मुख्य उद्देश्य इसी धूल को जड़ से समाप्त करना है। अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक आधारित एमआरएसएम मशीनें सामान्य सफाई व्यवस्था को देखते हुए अधिक प्रभावी होने के साथ प्रदूषण के स्तर को कम करने में काफी मदद करेगी।
विज्ञापन



इलेक्ट्रिक तकनीक से पर्यावरण को होगा लाभ
जानकारी के अनुसार निगम की तरफ से चयनित मशीन या तो सीएनजी आधारित होंगी या पूर्णत: इलेक्ट्रिक होंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि पुरानी मशीनों की जगह नई तकनीक के इस्तेमाल से फरीदाबाद के एक्यूआई में सुधार लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 64 किलोमीटर सड़क की मशीनीकृत सफाई
परियोजना के तहत रोजाना दो शिफ्टों में मशीन चलाई जाएगी। हर शिफ्ट में कम से कम 32 किलोमीटर सड़क की सफाई अनिवार्य होगी। प्रतिदिन कुल 64 किलोमीटर की सफाई की जाएगी। मशीन द्वारा एकत्रित कचरे को निगम की निर्धारित डंपिंग साइट तक पहुंचाना भी मशीन पर काम करने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी।

जीपीएस ट्रैकिंग से की जाएगी निगरानी
निगम की तरफ से मशीन में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। इससे मशीन की सही लोकेशन, हर दिन तय की गई दूरी और संचालन के समय का डाटा लाइव देखा जा सकेगा। यह डाटा नगर निगम के पोर्टल से सीधा जोड़ा जाएगा। इसके अलावा एक शिकायत निवारण केंद्र और टोल-फ्री हेल्पलाइन की भी स्थापना की जाएगी। इसकी मदद से लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

-------------------------------------------
निगम की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को कई नई परियोजनाओं का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed