फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation workers deteriorating air quality by sweeping, dust accumulating in the atmosphere due to low wind speed

झाड़ू लगाकर वायु गुणवत्ता और खराब कर रहे निगम कर्मी, हवा की रफ्तार कम होने से वायुमंडल में ही जम रही धूल

Mon, 13 Dec 2021 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Corporation workers deteriorating air quality by sweeping, dust accumulating in the atmosphere due to low wind speed
Corporation workers deteriorating air quality by sweeping, dust accumulating in the atmosphere due to low wind speed
फरीदाबाद। शहर का प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों पर चलाए जा रहे सफाई अभियान के दौरान भी झाड़ूू लगाकर जमकर धूल उड़ाई जा रही है। इससे वायु की गुणवत्ता सुधरने की बजाए और खराब हो रही है। सोमवार को सप्ताह का शुरुआती दिन था। ऐेसे में काफी संख्या में लोग फरीदाबाद ड्यूटी करने पहुंचे। लिहाजा सड़कों पर काफी संख्या में वाहनों की भीड़ रही। इसके कारण रविवार तक खराब श्रेणी में रह रहा प्रदूषण स्तर सोमवार को बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। दूसरी ओर नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों पर झाडू़ से रोज सफाई कराई जा रही है। ऐसे में सफाई कर्मचारी झाडू़ लगाने के दौरान जमकर धूल उड़ा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि हवा की रफ्तार कम होने के चलते धूल वायुमंडल के ऊपरी सतह तक नहीं पहुंच रहा है। इससे प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में पानी का छिड़काव करने के बाद अगर सड़क पर झाड़ू लगाया जाए तो इससे धूल कण वायुमंडल में नहीं जमेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी डेली बुलेटिन के अनुसार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का बेहद खराब श्रेणी के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 317 दर्ज किया गया। जो सामान्य से छह गुणा से भी अधिक था। इसके अलावा बल्लभगढ़ का खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 289 दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता के अनुसार लोग इस समय सावधानी बरतें और घर से निकलते समय जरूर मास्क का उपयोग करें। नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। एक निजी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि गुप्ता ने बताया कि सर्दी में प्रदूषण भरा वातावरण हृदय रोगियों के लिए खतरनाक होता है। इस मौसम में कार्डियक अटैक, ब्रेन हेमरेज, लकवा होने का खतरा बढ़ जाता है। ठंड में ब्लड सर्कुलेट करने वाली नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हृदय रोगियों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे लोग अल सुबह सैर पर जाने की जगह धूप निकलने पर घर से बाहर निकलें। संभव हो तो घर पर ही व्यायाम और सैर करें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय स्तर पर एक्यूआई
नाथू कॉलोनी 295
सेक्टर-16ए 324
सेक्टर-11 377
सेक्टर-30 268
एनआईटी 320
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed