{"_id":"60ddaa2e8ebc3ebf0b0e19b6","slug":"corporation-sealed-nine-meat-shops-faridabad-news-noi5908389194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट की नौ दुकानों को निगम ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट की नौ दुकानों को निगम ने किया सील
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को गांव अजरौंदा की मार्केट में स्थित मीट के नौ दुकानों को सील कर दिया गया। एक वर्ष पूर्व गांव के शिव मंदिर व ग्राम सुधार समिति और अजरौंदा विकास अधिकार मंच की ओर से शिकायत की गई थी। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एक्सईएन ओमदत्त ने पुलिस बल की देखरेख में की। दुकानों के सामान भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग गए।
शिकायतकर्ताओं ने मीट की दुकानें रास्ते में होने से गंदगी और धार्मिक भावनाएं आहत होने की बाद कही थी। उनकी शिकायत पर निगम की ओर से उस समय कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद लोगों ने निगमायुक्त से मिलकर मामले की शिकायत की। सोमवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुद्दा उठाया गया। जिसके तहत आदेश मिलने के बाद बृहस्पतिवार को निगम के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने दुकानों पर रखे सामान जब्त करवाए और नौ दुकानों को सील कर दिया। हालांकि मौके पर लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने हालत काबू कर लिए।
वर्जन-
निगम की ओर से दुकानों पर कार्रवाई की गई है। अगर कहीं भी इस तरीके की दुकानों के रिहायशी इलाकों में होने की शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। - ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता नगर निगम