{"_id":"648da26f9700de75c50dee6e","slug":"corporation-keeping-a-close-eye-on-power-thieves-list-is-being-prepared-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7029-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली चोरों पर निगम की पैनी नजर, तैयार हो रही लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली चोरों पर निगम की पैनी नजर, तैयार हो रही लिस्ट
Sat, 17 Jun 2023 05:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरों पर निगम की पैनी नजर, तैयार हो रही लिस्ट
बिजली चोरी में ग्रेटर फरीदाबाद सबसे आगे, कार्रवाई की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इन दिनों बिजली चोरों के खिलाफ निगम सख्त नजर आ रहा है। दो दिनों में 2 करोड़ से भी अधिक की बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली निगम के मुताबिक भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। निगम इसके लिए योजना बना रहा है। सबसे ज्यादा चोरी के मामले वाले हिस्सों को चिन्हित किया जा रहा है।
गर्मी में बिजली की हो रही रिकार्ड खपत के बाद बिजली निगम ने जिला में ताबड़तोड़ छापामारी की। बुधवार और बृहस्पतिवार को लगभग 2 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी गई। अभियान के पहले दिन यानी बुधवार को 1.26 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी गई। बृहस्पतिवार को 135 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जिसमें 95.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वर्तमान में जिले में करीब साढ़े 6 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, इनमें घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ता शामिल है। इनके अलावा बिजली चोरों पर शिकंजा कसते हुए निगम ने अभियान चलाया। ग्रेटर फरीदाबाद से सबसे ज्यादा चोरी के मामले मिले हैं, ऐसे में यह एरिया अधिकारियों की नजर में है। इसके अलावा बल्लभगढ़ व ओल्ड फरीदाबाद में भी बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।
-- -- -- -
वर्जन....
बिजली चोरों के कारण विभाग को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। दो दिन में दो करोड़ से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई है, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
-नीरज दलाल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम